घर में घुसे चोर लैपटॉप और नगदी लेकर फरार
नोएडा, जून 22 -- नोएडा। सेक्टर-122 निवासी हिमांशु ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके घर में 20 जून को बदमाश घुस आए और लैपटॉप, नगदी और पांच घड़ियां चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- घर में घुसे चोर लैपटॉप और नगदी लेकर फरार यह भी पढ़ें- घर का ताला तोड़कर नगदी-गहने चुराए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.