घर में घुसे चोर ने महिला से की बर्बरता
मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- मुजफ्फरपुर/गायघाट। गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार तड़के करीब तीन बजे बरामदे में सोई महिला के प्राइवेट पार्ट में हंसिया घोंप दिया। शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने खून से लथपथ महिला को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। ऑपरेशन के बाद हंसिया बाहर निकाली गई। महिला को आईसीयू में रखा गया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। महिला की उम्र 35-40 वर्ष बताई जा रही है। महिला के पति और बच्चे दिल्ली में मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना पर पति गांव के लिए चल दिए हैं। गायघाट पुलिस ने मेडिकल में पीड़िता का बयान दर्ज किया है। पीड़िता महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक बदमाश चोरी की नीयत से घर में घुसा था। वह लाल रंग के गमछा से चेहरा ढंके हुआ था। आहट सुनकर पीड़िता की नींद खुल गई। शोर मचाने पर हंसिया से हमला कर दिया। चीख-पुकार सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.