काशीपुर, मार्च 11 -- काशीपुर, संवाददाता। घर में घुसे चोर ने अलमारी से नकदी और घरेलू सामान चोरी कर लिया। भागते समय गृहस्वामी के पुत्र ने चोर को पहचान लिया, वह उनका पड़ोसी ही निकला। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस किया है। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम परमानंदपुर निवासी मो. इस्लाम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 28 फरवरी की देर रात करीब 11:45 बजे वह घर पर नहीं थे। उसकी पत्नी मोबिन बेगम व पुत्र मो. इसरान घर में सो रहे थे। तभी एक युवक छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ। उसने कमरे में रखी अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखे पांच हजार रुपये नकद, एक मिक्सी और एक प्रेस चोरी कर लिए। सामान समेटने के दौरान हुई आहट से इस्लाम का पुत्र इसरान जाग गया। शोर मचाने पर चोर घर का मुख्य दरवाजा खोलकर गली की ओर भाग निकला। भागते समय इसरान ने चोर को पहचान लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.