बलिया, मई 4 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बभनौली गांव में रविवार की रात चोरी का प्रयास विफल हो गया। घर की महिलाओं के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके कुछ साथी भागने में कामयाब हो गये। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की तहकीकात कर रही है।बभनौली निवासी सुधीर मिश्र के परिवार के लोग रविवार की देर शाम भोजन करने के बाद मकान के अलग-अलग हिस्सों में सो गये। देर रात चोर छत के रास्ते चोर घर के अंदर दाखिल हो गये। घर में खटपट की आवाज होने पर परिवार की किसी महिला की नींद खुल गयी। इसी बीच उसकी नजर कमरे में मौजूद चोर पर पड़ी तो शोर मचाया। इसके बाद आरोपी छत से होते हुए छज्जा के रास्ते नीच कूदकर भागने लगा। हालांकि तब तक पहुंचे आसपास के लोगों ने पीछा कर कुछ दूरी पर पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने मामले से डायल 11...