घर में घुसे चोरो ने हजारों का सामान उड़ाया, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 3 -- हथिगवां थाना क्षेत्र के खिदिरपुर गांव निवासी प्रदीप पटेल की पत्नी सरिता देवी ने पुलिस को तहरीर दी। उसके पति परिवार के जीवकोपार्जन को बाहर गए हैं। वह अपने बच्चे संग घर में रही। दो अक्तूबर रात करीब एक बजे उसके घर में कुछ चोर घुस आए। आलमारी में रखा सोने-चांदी के जेवरात समेत हजारों का सामान समेट लिए। जब उसकी नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा रहा। पीड़िता सरिता देवी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर लूटपाट मामले में चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.