घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी उड़ाई
रायबरेली, जून 4 -- शिवगढ़,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते बुधवार की रात घर में जीने के रास्ते से घुसे चोरों ने सोने, चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपए का माल पार कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। क्षेत्र के बैंती गांव में छत के रास्ते जीने से घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़ बक्से में रखे सोने चांदी के लाखों के जेवरात और एक लाख पच्चीस हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए। वहीं छत पर सो रहे परिजनों को कानोकान भनक तक नहीं लगी। सुबह पांच बजे जब घर के लोग जगकर नीचे आए तो यह देखकर दंग रह गए कि कमरे का ताला टूटा पड़ा है और खुले बक्सों का पूरा सामान आंगन में बिखरा पड़ा है। यह भी पढ़ें- सवा लाख नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी, मचा हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। पीड़ित विष्णु कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.