आजमगढ़, जनवरी 24 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिधारी थाना क्षेत्र के समेंदा गांव में शुक्रवार की रात घर में घुसे चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। शनिवार की सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। डॉग स्कवॉयड के साथ पहुंची पुलिस ने जांच की। सिधारी थाना क्षेत्र के समेदा गांव निवासी केशव सिंह का परिवार शुक्रवार की रात सो रहा था। रात में चोर पेड़ के सहारे छत पर चढ़ गए। इसके बाद सीढ़ी के रास्ते घर के अंदर उतर गए। बाक्स, सूटकेश आदि लेकर छत पर चले गए। इसके बाद बॉक्स आदि का ताला तोड़कर पांच लाख के जेवर, 10 हजार नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। परिवार के लोग शनिवार की सुबह उठे। घर के सामान अस्त-व्यस्त देखकर उनके होश उड़ गए। छत पर सामान बिखरे पड़े थे। चोरी की जानकारी होते ही गांव के लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। थानाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.