घर में घुसे चोरों ने पार किया छह लाख का आभूषण
गाजीपुर, मई 13 -- जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के खोजापुर रुहीपुर गांव में मंगलवार की रात्रि में छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने रंजीत कुमार बिन्द के घर के कमरे में रखा बॉक्स तोड़कर उसमें रखा छह लाख के लगभग का आभूषण चोरी कर लिया। रंजीत बिन्द के अनुसार आहट पाकर जगने पर चोरो का पीछा किया तो चार की संख्या में चोर असलहे से फायर करते हुए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के तरफ अंधेरे में आभूषण लेकर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 एवं जंगीपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रंजीत बिन्द ने बताया कि रात्रि में एक बजे आहट पाकर नीद खुली तो तीन संख्या में चोर घर के पीछे के दरवाजे से आभूषण लेकर भाग रहे थे। यह भी पढ़ें- छह लाख के आभूषण लेकर चोर फरार, पीछा करने पर की फायरिंग बाहर निकल कर देखा तो वहां चार की संख्या म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.