घर में घुसे चोर, समेट ले गए नकदी-जेवर
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 7 -- अंतू। थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी शिवलाल और उनके परिवार के लोग मंगलवार रात बरामदे में सो रहे थे। आधीरात चोर छत की ओर से अंदर पहुंच गए। कमरे में रखे लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह परिजन जगे तो कमरे में सामान बिखरा देख घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखने के साथ संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही है। एसओ अभिषेक सिंह सिरोही ने बताया है कि चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.