गोरखपुर, अप्रैल 3 -- पीपीगंज। नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर चार पंडित दीनदयाल नगर, गोली गंज में चोरी की घटना सामने आई। चोरों ने एक घर में घुसकर जेवर और कीमती सामान से भरा बक्सा चोरी कर लिया। पीड़ित आकाश कुमार गौड़ के अनुसार, उनका घर रेलवे लाइन के पास स्थित है। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो रहे थे। देर रात चोर घर के पीछे से अंदर घुसे और कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए, जिसमें जेवर, कपड़े और अन्य कीमती सामान रखा था। सुबह जब परिजन जागे तो घटना की जानकारी होते ही घर में हड़कंप मच गया। बाद में पता चला कि चोर बक्से को रेलवे लाइन के पास ले गए, वहां से सामान निकाल लिया और खाली बक्सा वहीं फेंककर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.