संभल, मई 21 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव टांडा कोठी में देर रात चोरों ने एक घर में घुसकर सो रही महिला के कानों से सोने के कुंडल और दूरियां खींच लीं तथा 70 हजार रुपये की नगदी चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद परिवार और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव निवासी भूरे सिंह पुत्र शिवचरन सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 1:30 बजे चोर उनके घर में घुस आए। उस समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। आरोप है कि चोरों ने उनकी पत्नी अनीता के कानों से सोने के कुंडल और दूरियां खींच लीं तथा चारपाई के सिरहाने रखी पैंट में मौजूद 70 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। यह भी पढ़ें- असमोली क्षेत्र में चोरों ने सोती हुई महिला के कानों से कुंडल खींचे महिला के कानों से जेवर खींचते ही उसकी चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग जाग गए और शोर मचाया। आवाज...