बांदा, अप्रैल 4 -- बांदा। अतर्रा थाने के ऐचवारा गांव में चोर रात में एक घर में घुसे। परिजनों के जाग जाने पर धक्का देते हुए भाग निकले। दोनों की पहचान होने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित अवधेश पुत्र गजोधर ने बताया कि उसकी बहू पूजा व उसके छोटा बेटा अवनीश घर में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे बहू को कुछ आहट मिली तो उसने बाहर जाकर देखा। तभी सीढ़ी से दो लोग उतर रहे थे। उसने शोर मचाया तो चोर ने उसे धक्का दे दिया और मुंह दबा लिया। तभी बेटा पहुंचा और चोर को पकड़ा, लेकिन चोर उसके कपड़े फाड़ते हुए भाग गए। जान से मारने की धमकी दी। दोनों चोरों में एक गांव का ही पंकज यादव है। दूसरा अंकित यादव है। पुलिस ने पंकज व अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.