घर में घुसे करैत सांप को वनकर्मी ने किया रेस्क्यू
पाकुड़, अप्रैल 18 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के हाटपाड़ा निवासी धनपत भगत के घर-दुकान में शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे घुसे एक विषैले सांप को देखकर घर के लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धनपत भगत ने इसकी सूचना अविलंब वनकर्मी असराफुल शेख को मोबाइल पर दी। सूचना मिलते ही वनकर्मी असराफुल शेख थोड़ी देर बाद ही धनपत भगत के घर-दुकान पहुंच कर काफी मेहनत मशक्कत के बाद विषैले कॉमन करैत (साइलेंट किलर) का रेस्क्यू कर लिया। राहत की बात यह रही कि घर के किसी सदस्य को कोई हानि नहीं पहुंची। वनकर्मी असराफुल शेख ने उपस्थित लोगों से अपील की कि सांप दिखाई पड़ने पर उसके साथ छेड़छाड़ या मारने की कोशिश न करें। इसकी सूचना अविलंब वनकर्मी को दें। इससे किसी भी प्रकार की अनहोनी होने से बचा जा सकता है। कॉमन करैत का रेस्क्यू कर वनकर्मी ने उसे सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.