अमरोहा, मार्च 22 -- घर के अंदर घुसे सांड ने सोती हुई महिला पर हमला कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव मूंढा खादर निवासी बलराम सिंह शुक्रवार रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी बीच एक सांड अचानक उनके घर में घुस आया। सांड को देख घर में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच सांड ने उनकी पत्नी रेखा को टक्कर मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। घटना के बाद गांव में सांड की दहशत बन गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से छुट्टा पशु घूम रहे हैं, जिसके चलते लगातार हादसे हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...