संभल, मार्च 25 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में दूसरे संप्रदाय का युवक छात्रा से मिलने उसके घर में घुस गया। घर में घुसे युवक को छात्रा के परिजनों ने मौके पर पकड़ लिया। शोर-शराबा होने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई और पीड़िता के चाचा की तहरीर पर छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। नखासा थाना क्षेत्र निवासी दूसरे संप्रदाय का युवक मुशर्रफ चौधरी सराय में बहजोई रोड स्थित एक मोहल्ले में वेल्डिंग का काम करता है। इसी क्षेत्र की एक किशोरी, जो शहर के एक इंटर कालेज में 10वीं की छात्रा है से उसका संपर्क हो गया। बताया जा रहा है कि सालभर पहले युवक ने किशोरी को झांसे में लिया और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि युवक स्कूल जाते समय क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.