पाकुड़, अप्रैल 28 -- महेशपुर-शहरग्राम मुख्य सड़क के जियापानी गांव के पास सोमवार को पिच लदा एक हाइवा ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप वाहन को धक्का मारते हुए एक घर में घुस गया। जिससे घर के सदस्य बाल-बाल बच गए। घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार सड़क बनाने वाले पिच को लेकर एक हाइवा शहरग्राम से महेशपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान जियापानी सड़क किनारे एक पिकअप वाहन खड़ी थी। तभी अचानक हाइवा चालक का संतुलन वाहन से बिगड़ गया और वह खड़ी पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर मारते हुए घर मे घुस गया। जिससे घर बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया है, जबकि पिकअप वाहन का एक व्यक्ति जख्मी हो गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और जख्मी को इलाज के लिए पाकुड़ लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.