घर में घुसा दस फिट का अजगर, किया रेस्क्यू
लखीमपुरखीरी, जून 29 -- बेलरायां वन रेंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौरंगाबाद स्थित निंबुआ फार्म में सोमवार को एक घर के अंदर करीब 10 फीट लंबा अजगर घुस आने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार निंबुआ फार्म निवासी दयाल सिंह के घर में अचानक अजगर दिखाई देने पर परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर बेलरायां वन रेंज की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ लिया।रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि घर के अंदर मिला करीब 10 फीट लंबा अजगर सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में शीतला माता मंदिर से अजगर का किया रेस्क्यू उन्होंने लोगों से अपील की कि वन्यजीव दिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.