विकासनगर, नवम्बर 16 -- सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार डंपर घर में घुस गया। जिसमें घर के अंदर मौजूद महिला घायल हो गईं। उन्हें क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, डंपर चालक फरार हो गया, जिसे पुलिस तलाश रही है। रविवार सुबह नौ बजे देहरादून से विकासनगर की ओर आ रहा एक तेज रफ्तार डंपर शिमला बाईपास मार्ग पर शेरपुर में अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया। जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घर के अंदर काम कर रही महिला मधु भट्ट गंभीर घायल हो गईं। घायल महिला को परिजनों ने उपचार के लिए धूलकोट के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य बाहर थे, जिससे बड़ी घटना होने से टल गई। बताया जा रहा है कि डंपर चालक मौके से फरार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.