बहराइच, मई 1 -- महसी , संवाददाता । हरदी थाने के बहराइच सीतापुर मार्ग पर स्थित मेथौरा गांव में गुरुवार शाम करीब छह बजे एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे बने घर में अनियंत्रित होकर घुस गया। उस दौरान घर के टीन शेड के नीचे घर की महिलाएं बैठी थीं। उसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टीन शेड सहित घर में भी क्षति पहुंची है। हादसा होते ही चालक फरार हो गया। मेथौरा गांव में बहराइच सीतापुर मार्ग के किनारे विदेशी गुप्ता का मकान है। घर के सामने टीन शेड में चारपाई पर महिलाएं बच्चों के साथ बैठी थीं। कि अचानक सीतापुर की तरफ आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ी घर की दीवार, महिला गंभीर रूप से घायल जिससे विदेशी की सरहज 28 वर्षीय पूजा गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि अन्य लोग बाल बाल बच गए। यह नजा...