संभल, अप्रैल 16 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कैथल गेट के पेंठ रोड निवासी दीपक कुमार ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि बुधवार देर रात एक चोर घर की बालकनी से घर में दाखिल हो गया। चोर घर में खड़ी स्कूटी को चुराने की कोशिश करने लगा। तभी मकान स्वामी की पत्नी जाग गई। तभी चोर मौके से फरार हो गया। भागते समय चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से चोर की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...