रुडकी, मार्च 26 -- धनौरी। धनौरा गांव में मध्य रात्रि के दौरान गुलदार एक ग्रामीण के घर में जा घुसा। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बुधवार देर रात्रि धनौरा निवासी सुनील सैनी ठेकेदार के घर पर लगभग रात ढाई बजे एक गुलदार देखा गया। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि गुलदार घर के अंदर बेखौफ घूम रहा है। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम गुलदार की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...