औरैया, अप्रैल 22 -- औरैया, संवाददाता। शहर के पढ़ीन दरवाजा इलाके में घर में घुसने से मना करने पर एक किशोरी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पीड़िता काजल पुत्री उमाशंकर ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक बिना बताए अक्सर उनके घर में घुस आता था। घर में युवतियां और महिलाएं होने के कारण उसने बुधवार दोपहर इसका विरोध किया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- किशोरी से घर में घुसकर दुराचार, मुकदमा परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल किशोरी को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने पीड़िता की ...