प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 14 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के बोधराम का पुरवा गांव निवासी रामकुमार की पत्नी देवनहिन सेामवार दोपहर खेत में काम करने गई थी। लौटी तो देखा मोहल्ले का नीरज उसके घर में घुसा था। विरोध करने पर उसने कुछ लोगों को बुलाया और देवनहिन, रंजन, अंशिका को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता देवनहिन की तहरीर पर पुलिस ने नीरज सरोज, उसकी पत्नी पुष्पा देवी, प्रीती, अर्चना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...