बिहारशरीफ, अप्रैल 13 -- घर में घुसने का किया विरोध तो ईंट-पत्थर से पीटकर कर दी हत्या नालंदा थाना क्षेत्र के बड़गांव-मुशहरी गांव में हुई घटना पत्नी का आरोप-शराब पीकर घर में घुस गया था आरोपित घर में ताला लगाकर परिवार के साथ फरार हुआ आरोपित ​फोटो: नालंदा01-नालंदा थाना क्षेत्र के बड़गांव में सोमवार को रोते-बिलखते परिजन। ​नालंदा, निज संवाददाता। शराब के नशे में धुत्त युवक ने अपने पड़ोसी की ईंट-पत्थर से पीटकर हत्या कर दी। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने आरोपित का अपने घर में घुसने का विरोध किया था। घटना नालंदा थाना क्षेत्र के बड़गांव-मुशहरी गांव में रविवार की देर शाम में हुई। यह भी पढ़ें- घर में अकेली बीवी से छेड़खानी, पति को ईंट-पत्थर से कूचकर मार डाला; नालंदा में शराबी का खूनी खेल इलाज के लिए ले जाने के दौरान देर रात में अधेड़ की मौत हो गयी। म...