नई दिल्ली, अगस्त 28 -- पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में दिल्ली यूनिवर्सिट की 21 साल की छात्रा की हत्या के आरोपी व्यक्ति को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। 26 साल का आरोपी आकिब उर्फ ​​इमरान जिम ट्रेनर के तौर पर काम करता था। वह 26 अगस्त को लड़की के अपार्टमेंट में घुसकर चाकू घोंपकर उसकी हत्या करने के बाद से फरार था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की 15 से अधिक टीम बनाई गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, घटना के बाद पूरे जिले में जांच चौकियां बनाई गईं औ आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम तैनात की गईं। इमरान लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। एक सूचना के आधार पर विशेष कर्मियों और एटीएस की टीम ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।पैर में लगी गोली अधिकारी ने बताया कि जब पुलिसकर्मियों ने इमरान को रोका, तो उनके बीच गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा ...