मेरठ, सितम्बर 6 -- नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाईनगर में देर रात घर में घुसकर 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक चोरी-छिपे घर में दाखिल हुआ और युवती के साथ दुष्कर्म किया। कमरे से आ रही हलचल की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। परिजनों ने आरोपी को घेर लिया। लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी। सूचना पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी किसी तरह भीड़ से निकलकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी वाजिद पुत्र शाहिद के रूप में बताई गई है। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले साक्ष...