कौशाम्बी, मई 2 -- कोतवाली क्षेत्र की एक 12 वर्षीय बालिका के साथ पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर छेड़खानी की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर इलाके की महिला ने बताया कि 30 अप्रैल को उसकी 12 साल की बेटी घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोसी युवक बहाने से भीतर घुस गया। उसने बालिका के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। शोरगुल पर धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता की मां ने शुक्रवार को घटना की तहरीर पुलिस को दी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा कायम कर लिया। यह भी पढ़ें- पड़ोसी ने किशोरी से छेड़छाड़ की, रिपोर्ट दर्ज डीएसपी मंझनपुर शिवांक सिंह ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...