घर में घुसकर हुई चोरी के मामले में केस दर्ज
हरिद्वार, मई 14 -- हरिद्वार। नया हरिद्वार कॉलोनी में घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने और परिवार के जागने पर युवती पर हमला करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। रानीपुर मोड़ स्थित नया हरिद्वार कॉलोनी निवासी रामकिशन भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे घर के अंदर किसी के चलने की आवाज सुनाई दी। इसी बीच परिवार की बेटी सोनाली की आंख खुल गई। उसने बाहर निकलकर देखा तो एक युवक घर के कमरों में घूम रहा था। सोनाली ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन भागते समय उसने युवती के गाल पर खरोंच मार दी और तेजी से बाहर निकल गया। बाद में पता चला कि आरोपी घर से तीन मोबाइल फोन चोरी कर ले गया है। मंदिर की गुल्लक में रखी नकदी भी गायब थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.