घर में घुसकर हमले का आरोप, गर्भवती महिला समेत चार घायल
हरिद्वार, मई 28 -- हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित पुरानी कुंडी गांव में शराब के नशे में घर में घुसकर गर्भवती महिला समेत परिवार के चार लोगों से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गर्भवती महिला को गंभीर चोट आने पर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुरानी कुंडी निवासी ईश्वर सिंह ने पथरी थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 22 मई की रात मोनू शराब के नशे में उनके घर पहुंचा। आरोप है कि उसके हाथ में डंडा था और उसने घर पहुंचते ही गाली-गलौज करते हुए उनकी पत्नी सपना, भतीजी वंशिका और बहन कविता के साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में घर में घुसकर आरोपी ने गर्भवती महिला समेत चार लोगों से की मारपीट उनकी पत्नी सपना गर्भवती हैं। पथरी थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.