घर में घुसकर हमला करने में चार पर मुकदमा
बदायूं, अप्रैल 12 -- क्षेत्र के गांव मरई का है। यहां के रहने वाले महेश पुत्र ख्योराज ने एसएसपी प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव का रामवरन पुत्र धनपाल अक्सर शराब पीकर गाली-गलौज करता है। आरोप है कि एक अप्रैल की शाम वह घर के सामने गाली दे रहा था। विरोध करने पर रामवरन के साथ धनपाल पुत्र लखपत राना, नरेश पुत्र धनपाल और लखपत राना पुत्र गंगादीन लाठी-डंडा और लोहे की रॉड लेकर घर में घुस आए। सभी ने मां-बहन की गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.