घर में घुसकर हमला करने के आरोप में दो गिरफ्तार
गुड़गांव, मई 20 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी-। बंद कॉलोनी (सोहना) में एक घर के अंदर घुसकर महिला पर जानलेवा हमला करने और लूटपाट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला का पड़ोसी है,जिसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार,लूटा गया मोबाइल फोन और चांदी की पाजेब बरामद कर ली है। जानकारी के 14 मई कोपीड़ित महिला जब अपने घर पहुंची, तो वहां पहले से ही एक युवक छिपा बैठा था। महिला को देखते ही आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और गहने व नकदी की मांग करने लगा। जब महिला ने इसका बहादुरी से विरोध किया, तो आरोपी ने अपने पास मौजूद लोहे के एक नुकीले बोल्ट से महिला के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।हमले में महिला लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.