घर में घुसकर हमला करने के आरोपी सगे भाई गिरफ्तार
गोरखपुर, मई 19 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 6 मई को आरोपितों ने वादी के घर में घुसकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया था। घटना में वादी और उसके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में पीड़ित की तहरीर पर थाना गगहा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लालमन यादव और धर्मेंद्र यादव निवासी ग्राम मलौली थाना गगहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.