मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- गांव खुड्डा में पुरानी रंजिश के चलते चार आरोपियो ने घर में घुसकर लाठी डंडे व लोहे की राड से हमलाकर बच्चे को लहूलूहान कर दिया। पुलिस ने आरोपियो के विरुद्ध जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव खुड्डा निवासी ऐनुल हसन पुत्र भूरा ने घटना के सम्बंध में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें उसने बताया कि गत 10 फरवरी को दोपहर तीन बजें के लगभग उसका पुत्र रिहान घर के बाहर खडा था, तभी वहां पर गांव के ही बाबू व ऐजाज पुत्रगण अनवार उर्फ मुन्ना व तीन अज्ञात आरोपी वहां पहुंचे। और उसके साथ गालीगलौज करने लगे, जिससे उसका पुत्र घर के अंदर घुस गया। आरोपी भी घर में घुस गए और लाठी डंडे व लोहे की राड से सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह गम्भीर घायल हो गया है। आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.