संभल, अप्रैल 19 -- क्षेत्र के गांव गोठना में घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। विरोध करने पर दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीट दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह युवक को बचाया। पीड़ित भारत सिंह पुत्र नत्थू सिंह ने कोतवाली गुन्नौर में दी तहरीर में बताया कि 8 अप्रैल की रात करीब 9 बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान पड़ोस के लालाराम, बबलू, हरपाल और छविराम घर में घुस आए और मां-बहन की गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज घटना के दौरान युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.