रायबरेली, अप्रैल 27 -- लालगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला और उसके ढाई साल के मासूम बच्चे पर घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बन्नामऊ में एक दबंग ने महिला के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में महिला समेतम मासूम को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पुलिस ने महिला और मासूम को सीएचसी में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में बन्नामऊ निवासी प्रीती पत्नी सूरज ने बताया कि उसके मौसी पक्ष से जुड़े सचिन पुत्र शिवकुमार उर्फ पप्पू निवासी चोरहनखेड़ा थाना गुरुबख्शगंज से फोन पर बातचीत हो रही थी। यह भी पढ़ें- लाठी-डंडे से महिला की पिटाई, तीन पर मुकदमा इसी बीच किसी मामले को लेकर उसकी सचिन से कहासुनी हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.