बरेली, अप्रैल 21 -- दिन में हुए मामूली विवाद के बाद बाइक सवार दबंगों ने देर रात घर में घुसकर हमला कर दिया और मारपीट व तोड़फोड़ की। इस पर मोहल्ले वालों ने आरोपियों पर हमला कर दिया तो वे बाइकें छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने पांच बाइक जब्त कर तीन नामजद और 10-12 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार दोपहर 12 बजे चिराग अली शाह की मस्जिद के पास निर्माणाधीन सड़क पर खड़ी बाइक में सेमलखेड़ा के समीर ने अपनी बाइक से टक्कर मार दी। कांकरटोला के जुबैर खां ने इसका विरोध किया तो समीर ने दोबारा उसकी बाइक में टक्कर मारी और गाली गलौच करते हुए शाम को देखने की धमकी देकर चला गया। यह भी पढ़ें- मामूली कहासुनी पर घर में घुसकर मारपीट,वृद्धा समेत तीन घायल रात करीब साढ़े दस बजे समीर अपने साथी फरमान और इमरान के अलावा 10-12 अज्ञात साथियों के साथ पांच-छह बाइक पर सवार होकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.