घर में घुसकर हमला, प्रधान पति सहित 14 पर मुकदमा
मऊ, जून 16 -- घोसी। बोझी क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग में जमीन पर कब्जा करने से मना करने पर लाठी डंडा और धारदार हथियारों से लैस 14 लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। सास और बहू को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्रधान पति समेत 14 आरोपियों पर विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।पकड़ी बुजुर्ग निवासिनी धानमती पत्नी रामनमुना निषाद ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत करते हुए बताया कि विगत शनिवार की शाम करीब पौने चार बजे गांव निवासी दबंग किस्म के लोग हमारे दरवाजे पर आकर हमारी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने लगे। मना करने पर लाठी डंडा व धारदार हथियारों से लैस होकर घर में घुस गए। मुझे व मेरी बहू को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और घर में रखा सारा सामान तोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.