शामली, मार्च 7 -- थानाभवन। थाना भवन क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाभवन क्षेत्र के ग्राम मुंडेट खदर निवासी कर्मवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे वह अपने भाई और बच्चों के साथ घर पर खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे। उसी दौरान गांव के ही कुछ लोग उनके घर में घुस आए और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में कर्मवीर के भाई धर्मवीर, बेटे अंकुर और बेटे सोमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.