घर में घुसकर हमला, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बांदा, जून 25 -- बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलदान में घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पंकज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 'आरोप है कि 24 जून को गांव के बाबूलाल सिंह, लथेश सिंह, कमलेश सिंह तथा अंजली सिंह कथित रूप से छत के रास्ते घर में घुस आए और पंकज सिंह के पुत्रों कृष्ण सिंह व शिव सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि अंजली सिंह ने कुल्हाड़ी से हमला किया, जबकि अन्य आरोपियों ने डंडों से प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया। 'पीड़ित ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों से उसे और उसके परिवार को जान का खतरा है। उपनिरीक्षक रामायण सिंह यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.