शामली, अप्रैल 1 -- कैराना। रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसपी के माध्यम से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर के मोहल्ला आर्यपुरी बंजारा बस्ती निवासी तसलीम ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि 22 मार्च की रात करीब दस बजे वह बंजारा समाज की पंचायत में मौजूद था। आरोप है कि पंचायत के दौरान ही मेरठ जनपद के थाना इंचौली क्षेत्र के गांव मीठेपुर निवासी हुसैनी व लेईया, आर्यपुरी निवासी गिरधारी, दानिश और नसीम ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद जब वह रात करीब साढ़े 11 बजे अपने घर पहुंचा, तो आरोप है कि उक्त सभी आरोपी उसके घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी बोलेरो कार और बाइक में भी तोड़फोड़ की।पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.