घर में घुसकर हजारों की नकदी एवं जेवरात की चोरी
देवघर, जून 16 -- सारठ,प्रतिनिधि। पथरड्डा ओपी क्षेत्र के अरायं गांव निवासी प्रवीण कुमार रवानी के घर में रविवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा हजारों की चोरी कर ली गई। इस बाबत पीड़ित ने बताया कि रोज की तरह सभी लोग खाना खाकर अपने अपने कमरे में सोए थे । उसी दौरान उनके भाई द्वारा आवाज देने पर उठकर देखा तो भाई का कमरा बाहर से बन्द था। जिसके बाद कमरा खोलकर देखा तो घर के दो कमरों में रखा अलमीरा टूटा हुआ पाया एवं एक अटैची गायब पाया। वहीं अलमीरा में रखा करीब 26 भर चांदी का जेवरात एवं गाड़ी खरीदने के लिए रखा एक लाख 52 हजार नकदी समेत अन्य सामान गायब पाया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस देते हुए खोजबीन में जुट गया एवं सोमवार शाम को थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। इधर पुलिस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.