रामपुर, अप्रैल 2 -- क्षेत्र के गांव खानपुर उत्तरी में घर में घुसकर चोरी का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब गृहस्वामी अपनी पत्नी के साथ दवाई लेने बाहर गया हुआ था। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की है। खानपुर उत्तरी गांव निवासी शमशाद बीते 28 मार्च को अपनी पत्नी के साथ मसवासी दवाई लेने गया था। घर पर ताला लगा हुआ था। शाम करीब 4:45 बजे कुछ नामजद व अज्ञात लोग छत के रास्ते घर में घुस गए। आरोपियों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी व सेफ का लॉक खोल लिया और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने आरोपियों से सामान वापस मांगा लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया और विवाद करने लगे। हांलांकि बाद में आरोपियों ने एक जोड़ी पाजेब वापस कर दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.