हरिद्वार, अप्रैल 11 -- घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट और छेड़खानी का मामला सामने आया है। रानीपुर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि छह अप्रैल की रात वह अपनी पुत्रवधू के साथ घर में अकेली थीं। इसी दौरान महेंद्र, अजय, नितिन, परवीन, कृष्णा और प्रवींद्र गलत नीयत से घर में घुस आए। आरोप है कि घर में घुसते ही इन लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट की। जान बचाने के लिए जब घर से बाहर भागने लगीं तो सभी ने पीछा करते हुए ईंट-पत्थरों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप यह भी है कि हलमवारों ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया और दोबारा हमला किया। आरोपियों ने छेड़खानी करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.