घर में घुसकर सास-बहू को पीटा, दो पर मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, जून 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम भुजेहरा में घर में घुसकर सास-बहू से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम भुजेहरा निवासी सलीमुन्निशा पत्नी सनाउ ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि दो जून की दोपहर वह अपनी बहू रूकसाना के साथ घर पर मौजूद थीं। आरोप है कि इसी दौरान खैरी निवासी नईम शाह और उसका पुत्र फैजान उनके घर में जबरन घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लोहे की रॉड और पाइप से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंची बहू रूकसाना को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के दौरान दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। पीड़िता का कहना है कि आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.