भदोही, जनवरी 7 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम विहरोजपुर (उपरवार) निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। पड़ोसियों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और सिंचाई मशीन एवं अन्य सामान चोरी करने का आरोप लगाया। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। गांव निवासी आरती तिवारी पत्नी विष्णु चरण तिवारी ने कहा कि छह जनवरी की रात करीब 12 बजे पड़ोसी लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे। दरवाजा खुलवाने लगे। दरवाजा नहीं खोला तो आरोपियों ने फरसे से उसे तोड़ दिया गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर खेत में लगी सिंचाई की मशीन के कमरे का ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैट्री सहित अन्य सामान उठा ले गए। घटना की सूचना 112 पुलिस को दी गई। जिस पर आरोपी पुलिस से भी खुलेआम मुकदमा लड़ने की धमकी देते रहे। पति बाहर नौकरी करते हैं। 13 वर्षीय इकलौते पुत्र को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.