बहराइच, मार्च 7 -- बहराइच, संवाददाता। रानीपुर इलाके के एक गांव में घर में अकेली रह रही युवती के साथ शोहदे ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। युवती ने कड़ाई से प्रतिकार कर शोर मचाए जाने पर लोग दौड़े तो शोहदा फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। रानीपुर थाने के एक गांव निवासनी 22 वर्षीय युवती का पति रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर गया है। 20 फरवरी की रात 11:30 बजे गांव का ही एक शोहदा घर में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। युवती के कड़े प्रतिकार व शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। तो शोहदा फरार हो गया। इस मामले में अब पीड़िता ने नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...