बदायूं, अप्रैल 3 -- गांव कैली में बुधवार शाम शराब के नशे में धुत दो युवकों ने एक घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। जानकारी के अनुसार, गांव के ही सत्येंद्र और रामवीर शराब पीकर सर्वेंद्र के घर में घुस गए और गाली-गलौज करने लगे। जब परिजनों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई सर्वेंद्र की बहन को भी दबंगों ने नहीं बख्शा और उसे भी पीट दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पीड़ित सर्वेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.