बांदा, जून 2 -- बांदा। मटौंध थाने के अछरौड़ गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंग दरवाजे पर लात मारकर अंदर घुस आए और बुजुर्ग पर जमकर लात-घूसे बरसाए। मोबाइल तोड़ दिया और धमकाते हुए भाग गए। बुजुर्ग को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। अछरौड़ गांव निवासी 70 वर्षीय सोनोवा पुत्र गब्बू ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 29 मई को सुबह 11 बजे पड़ोसी सुशील अनुरागी व उसका भाई रवि गाली-गलौज कर रहे थे। उसने गाली देने से मना किया तो दोनों लात मारते हुए अंदर घुस आए और लात-घूसों से जमकर पीटा। बुजुर्ग ने बताया कि वह शारीरिक रूप से बेहद कमजोर हैं और मरीज भी हैं। मारपीट में उसे गंभीर चोटे आई हैं। दबंगों ने मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। गुहार सुनकर परिजन दौड़े तो दबंग धमकाते हुए भाग गए। पुलिस ने सुशील वरवि पुत्र झगड़ू के खिलाफ मारपीट की रिपो...