पीलीभीत, अप्रैल 19 -- थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव ​की निवासी महिला ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी दो नंद उससे रंजिश मानती हैं। वह अपने एक परिचित अजय माइकल से उसको परेशान कराती हैं। 10 अप्रैल को सुबह आठ बजे अजय माइकल ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। छेड़छाड़ भी की। उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों के आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...