गोंडा, मई 3 -- गोण्डा। कोतवाली नगर क्षेत्र की लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में घर में घुसकर विवाहिता से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता अर्चना द्विवेदी के मुताबिक उसका विवाह रूपेश कुमार मिश्रा से 2021 में ग्राम बभनजोतिया हाल्ट मसकनवां थाना छपिया में हुआ था। शुक्रवार को अर्चना व उनकी माता उमा द्विवेदी घर में अकेली थी। सुबह अर्चना के पति रूपेश कुमार मिश्रा, शैलेश मिश्रा, ननद सोनू पाठक व सूरज उपाध्याय घर में घुस गये और मारपीट करते हुए अपशब्द कहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.